Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड

 *जोगीवाला रेलवे फाटक के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़, बाल -बाल बचे राहगीर व कई वाहन

: देहरादून,

जोगीवाला रेलवे फाटक से पास सुबह एक पेड़ सड़क पर आ गिरा। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह वाक्या सुबह साढ़े छह बजे का है। जोगीवाला चौक से बद्रीपुर चौक तक सुबह मार्निंग वाॅक, स्कूल वैन-बसों की अत्यधिक आवाजाही रहती है। मार्निंग वाॅक पर निकले आर.के.पुरम निवासी प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने बताया कि जब वे सवा छह बजे वाॅक के लिए निकले तो सबकुछ ठीक-ठाक था। लौटते हुए देखा कि एक बहुत विशाल पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा पड़ा है,गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्कूली बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाये। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।

 

 

Related posts

राइका मंजगांव में एडोलिसेंट कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन।

Arvind Thapliyal

आस्था।बाबा बौखनाग महाराज गृभगृह में विराजे, भक्तों ने मांगा सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जनपद सहित उपराड़ी गाँव मे महंत केशव गिरी महाराज संग श्रद्धालुओं ने वृंदावन की तर्ज पर धूमधाम से मनाई होली पर्व,पढ़े पूरी खबर

You cannot copy content of this page