Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगोत्री:- पहाड़ी से गिरे चट्टानी मलवे में दबे तीन वाहन, 4 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत, 6 घायल, रेस्क्यू जारी,पढ़े पूरी खबर……

सुनील थपलियाल

उत्त्तरकाशी
गंगोत्री से लौटते समय दर्दनाक हादसा।

मध्यप्रदेश इंदौर के थे तीर्थ  यात्री
गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है जिनका नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है।  रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक,पुलिस,SDRF, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे।
नेशनल हाईवे जगह जगह बंद है।

आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू हो गया था। पुलिस,एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित स्थानीय लोगो ने घायलों को व अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया था।इधर
लगातार हो रही है भारी बारिश। से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है । गंगा और यमुना सहित सहायक नदियों व गाड़ गदेरे उफान पर है।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

उत्तरकाशी:युवक से मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

देहरादून ब्रेकिंग:बादल फटने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल बहने से दिक्कतें बढ़ी

admin

नौगांव बीडीसी की बैठक में उठे सड़क बिजली पानी सड़क के मुद्दे डीएम का समाधान का आश्वासन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page