Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

समान नागरिक कानून पर खुले विरोध के बजाय भाजपा पर खीज उतार रही कांग्रेस:मनवीर चौहान

 

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

देहरादून

 

भाजपा ने समान नागरिक अधिकार कानून को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोपों को निराधार और कांग्रेस की खीज बताया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को इस कानून के पक्ष अथवा विरोध मे अपना मत रखना चाहिए, न बल्कि अपने राजनैतिक हितों को देखकर विरोध करना चाहिए।
चौहान ने कहा कि समान नागरिक कानून किसी जाति या धर्म को देखकर बना तो उसका औचित्य क्या है? यह सभी धर्म और जातियों को एक कानून के दायरे मे लाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नही, बल्कि यह पार्टी का प्रमुख मुद्दा रहा है और चुनाव घोषणा पत्र मे भी यह मुद्दा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को आखिर क्यों चिंता हो रही है। सभी वर्गो, बुद्धिजीवियों से इस बारे मे राय सुमारी करने के बाद यह अस्तित्व मे आयेगा, लेकिन भाजपा इस कानून को लेकर प्रतिबद्ध है, क्योकिं यह समय की आवश्यकता है। जहाँ तक कांग्रेस लव जिहाद या लैंड जिहाद अथवा डेमोग्राफि चेंज को लेकर भाजपा को निशाने पर ले रही है तो उसका मंतव्य साफ है। भाजपा राज्य के सवा करोड़ लोगों की आवाज को अनसुना नही कर सकती है !

Related posts

मेहनत से गुजरता है सफलता का रास्ता: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

Skilled Birth Attendant (SBA) In House प्रशिक्षण गत दिवस 5 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुआ

Arvind Thapliyal

आस्था।छलेश्वर महादेव गृभगृह में हुये विराजमान हुआ विशाल भंडारा….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page