Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत किया ग्रामीण बूथों का भ्रमण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी बड़कोट मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज ग्राम मोल्डा, पौंटी के बूथों पर घर घर जाकर ग्रामीणों से सम्पर्क कर 2024 के लिए समर्थन माँगा !9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी बड़कोट मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान आज ग्रामीण बूथों में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मोल्डा, पौंटी में किया गया !कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सम्पर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मोदी जी के पक्ष में समर्थन माँगा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से 9090902024 नंबर पर मिस्ड कॉल करवा कर लोगों से अपना समर्थन देने की अपील की !कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देवप्रसाद बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रौंटा, महामंत्री परवीन रावत, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, गिरीश चौहान, वीरेंद्र भंडारी, गौतम बहुगुणा,उर्मिला राणा, रतनमणि, सरत सिंह चौहान आदि लोग उपास्थि रहे ।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट इतने मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री धाम:- माँ गंगा जी की उत्सव डोली रवाना होते समय भारी भीड़, संतो ने दी भावभीनी विदाई ,YEN यूट्यूब चैनल पर देखे नजारा, व पढ़े खबर….

admin

You cannot copy content of this page