Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

पुरोला लव जिहाद मामले में हो रही महापंचायत के समर्थन में बड़कोट, नौगाँव और पुरोला के बाजार बंद, जनपद के सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील, होगी महापंचायत,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट
पुरोला में हिन्दू संगठनों के महापंचायत के मामले पर स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू करने से नाराज हिन्दू समर्थकों ने यमुनाघाटी के बड़कोट, नौगाँव और पुरोला सभी बाजार बंद करने का ऐलान किया है और हिन्दू संगठन ने यमुना और गंगा घाटी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाजार बंद करने का आग्रह किया है। साथ ही होटल एशोसिएशन यमुना घाटी ने उक्त महापंचायत को अपना समर्थन दिया है।
मालूम हो कि विगत माह 26 तारीख को हिन्दू नाबालिक लड़की का समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा अपहरण किये जाने और उसके बाद आराकोट में दो नाबालिक बच्चियों को बहला फुसला कर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विशाल प्रदर्शन के बाद महापंचायत के ऐलान के बाद माहौल गर्मा रखा है। हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज, व्यापार मंडल जिला महमन्त्री सुरेन्द्र सिंह रावत,बड़कोट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामन्त्री धनवीर सिंह, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, यशवंत रावत, अजय चौहान , उपेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने नगर पंचायत पुरोला क्षेत्र अन्तर्गत धारा 144 लागू कर दी है जिससे हम सभी हिन्दू संगठन नाराज है उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठन अपने हिन्दू भाईयों को जागरूक करने के लिए महापंचायत कर रहे है।लेकिन प्रशासन द्वारा उत्पीड़न का काम किया जा रहा है। कल महापंचायत होगी सभी को जागरूक किया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर।शासन में हुआ बड़ा फेरबदल प्रशासनिक अधिकारियों को किया इधर उधर और पुरोला उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला का भी स्थानांतरण….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने उत्तरकाशी मस्जिद निर्माण को लेकर उठाये सवाल काशी नगरी में बर्दाश्त नहीं होगी मस्जिद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण को लेकर वन विभाग की सतर्क पहल, संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त व आधुनिक उपकरणों का प्रयोग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page