Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :गुलदार की सक्रियता वाले क्षेत्र में वनविभाग ने बढ़ाई रात्रि गस्त, फायर कर गुलदारों को खदेड़ने की कोशिश

M

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की मुँगरसंती रेंज के मोल्डा बीट में चार गुलदारों की सुचना व पालतू मवेशियों के शिकार बनाये जाने की खबर के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में रात्रि गस्ती दल तैनात कर दिया है !रात्रि गस्ती दल मुँगरसंती रेंज के गुलदार की सक्रियता वाले गावों मोल्डा, पौंटी, खाँसी के आसपास रात को गस्त कर रहे हैं |तथा गुलदार के संभावित ठिकानों के आसपास फायर कर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं !ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन से वनविभाग का गस्ती दल रात को क्षेत्र में गस्त कर फायर कर रहे हैं उस दिन से गुलदार दिखाई नहीं दे रहे हैं, और न गुलदार द्वारा किसी मवेशी का शिकार किया गया है !विदित रहे कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा गांव के आसपास ही चार गुलदार देखे गए थे, जिनके द्वारा ग्रामीणों के कई पालतू मवेशी मार दिए गए थे !तथा यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी थी, जिसके बाद अपर यमुना वन प्रभाग बदकोट के प्रभागीय वनाधिकारी सुबोध काला के द्वारा सज्ञान लेते हुए वन कर्मियों का एक गस्ती दल मुँगरसंती रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा के नेतृत्व में नियुक्त किया गया, जो क्षेत्र में गस्त कर फायर कर रहे हैं !गस्ती दल में वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा, वन दरोगा जवाहर लाल, जयदेव सिंह रावत, ताराचंद, व वन बीट अधिकारी मंगल सिंह, धनवीर सिंह एवं अमर सिंह, अमरदास आदि वनकर्मी शामिल हैं !जो गुलदार की सक्रियता वाले गावों के आसपास रात को गस्त कर रहे हैं !वनकर्मियों की रात्रि गस्त से ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है !उपरोक्त संबंध में आपके लोकप्रिय पोर्टल यमुनोत्री express ने सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी !!

Related posts

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश की ब्रेन हेमरेज से मौत

admin

सहकारिता घोटाले की एसआईटी जांच हो : सेमवाल

admin

अवैध खनन – पुलिस ने एक सप्ताह से नामजद व्यक्ति व सीज मशीनें नही कर पाई बरामद,पढ़े पूरी खबर…,

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page