Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: धार्मिक स्थलों, नदी किनारे, होटल ढाबों पर मर्यादा भंग करने वालों पर पुलिस सख्त, किये 17 लोगों के चालान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

धार्मिक स्थलों, गंगा किनारे नदी-घाटों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने व मर्यादा बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस द्वारा उत्तरकाशी क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाटों/धार्मिक स्थलों व होटल ढाबों की चैकिंग की गयी जिसमें धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई व मर्यादा का उलंघन करने पर पंद्रह लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट व दो के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गयी।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद उत्तरकाशी में धामों व अन्य पवित्र स्थानों पर ‘ऑपरेशन मर्यादा’ की कार्यवाही निरंतर जारी है, धार्मिक स्थलों, नदी घाटों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा भंग करने तथा अनावश्यक गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उत्तरकाशी :स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर में अनुपस्थित रहे आधा दर्जन विभाग, मायूस हुए लोग

Jp Bahuguna

सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार ने जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुपालन और सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जन समस्याओं के निस्तारण की प्रगति के साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य  पर योग सत्र का आयोजन साथ में राष्ट्रीय  स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

admin

You cannot copy content of this page