Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

*पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक निधि से दिया एक करोड़ का अंशदान*

देहरादून।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने कोविड से निपटने के लिए अपने कार्यकाल में उठाए गए कदमों और कार्यों के अनुभव को साझा किया । त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने मुख्यमंत्री तीरथ  को राज्य में कोविड से निपटने के लिए सहयोग के तौर पर अपनी विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ की धनराशि के अंशदान की भी घोषणा की। उन्होंने सुझाव दिया है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों की जान बचाने के लिये प्रदेश में सख़्ती बरतने में हिचक नहीं होनी चाहिये। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देश में कोविड महामारी से उत्पन्न ऑक्सीजन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में 551 और ऑक्सीजन उत्पादन प्लांटों के प्रस्ताव के फ़ैसले से स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती मिलेगी। इस पर ख़र्च होने वाली  राशि का वहन PM केयर फंड से  किया जाएगा  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा  कि  अनुभवों से यह निकलकर सामने आया कि हमें बिल्कुल भी इस महामारी से घबराना नहीं है। संयम बनाए रखना है और सावधानी के साथ आगे बढ़ना है। इस संकटकाल में धैर्य बिल्कुल भी नहीं खोना है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस व एसओजी ने किया 906 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

ब्रेकिंग।पुरोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 26लाख की नगदी बरामद।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:01 किलो 606 ग्राम चरस के साथ दो ब्यक्ति पुलिस ने किए गिरफ्तार, वाहन सीज

admin

You cannot copy content of this page