Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

यमुनोत्री- जानकीचट्टी में एक युवक की कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मौत की खबर से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
जानकी चट्टी में एक युवक कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मृत पाया गया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नौगाँव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकी चट्टी में मोरी निवासी राज मोहन उर्फ लादेन उम्र 38 वर्ष पुत्र श्री लुदर सिंह ग्राम जखोल की एक कमरे में मृतक मिला।
चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गये थे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नौगाँव भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता नही चला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी जानकारी मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि कमरे के अंदर मृत पाये जाने की हर पहलू पर जांच की जायेगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सीएम तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को सौंपा अपना इस्तीफा

admin

कर्नल अजय कोठियाल का घर घर जनसंपर्क अभियान जारी….

admin

Gangotri – गंगोत्री धाम कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page