Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :यमुनोत्री जा रही बस हादसे का शिकार, बाल बाल बचे तीन दर्जन से अधिक  तीर्थयात्री

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

यहां राजस्थान के यात्रियों से भरी एक यात्रा बस हादसे का शिकार हो गई, बस में सवार सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस से आगे भेजा गया !बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट व स्यानाचट्टी के बीच में एक यात्रा बस संख्या uk08pa-0673 अनियंत्रित होकर पहले पहाड़ी से टकराई, पहाड़ी से टकराने के बाद बस स्केट कर सड़क से बाहर लटक गई !जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस के माध्यम से यमुनोत्री धाम को रवाना किया !प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ !पुलिस मामले की जाँच कर रही है !

Related posts

श्री बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान का स्वरूप दिखने लगा,मोदी धामी बराबर कर रहे है कार्य समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम के लिये समयावधि निर्धारित धारा 144के तहत होगी कार्रवाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, नवरात्र के शुभ अवसर पर घोषित हुई तिथि।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page