Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

त्वरित कार्यवाही :नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घण्टे में किया गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने बारह घंटे के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है !चमोली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22/04/2023 को वादी द्वारा थाना नंदानगर (घाट) पर आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग बहन उम्र 14 वर्ष के साथ पड़ोस में रहने वाले अर्जुन उर्फ मन बहादुर बम पुत्र श्री चैत बहादुर बम, निवासी-ग्राम सुनवाड़ा ग्राम पालिका पलाता, जिला-कालीकोट करणाली आंचल नेपाल, हाल पता भौंरीगाड थाना नंदानगर जनपद चमोली ने दिनांक 21/04/2023 की रात्रि को जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना नंदानगर (घाट) में मु0अ0सं0 – 01/23, धारा 376 भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अर्जुन उर्फ मन बहादुर बम पंजीकृत किया गया। मामला महिला सम्बन्धी व गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चमोली प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी/तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मात्र 12 घण्टे के भीतर ही मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को थिरपाक गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!,
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नंदानगर उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री, मुख्य आरक्षी जयवीर सिंह,आरक्षी दिनेश चंद्रशामिल रहे !

Related posts

रविवार के कोविड कर्फ्यू में सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, दुकानें बंद

admin

सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19पुलिस के अधिकारी हुये सम्मानित।

Arvind Thapliyal

समस्या । नगर पालिका बड़कोट में लड़खड़ाती पेयजल व्यवस्था और अधिकारी नेता चुनाव में… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page