Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

ब्रह्मखाल में विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर 19 अप्रैल को

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वावधान में 19 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज गेवला (ब्रह्मखाल) में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा l यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान ने बताया कि शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की ओर से जनता को विभिन्न कानूनी विषयों पर जिला बार एसोसिएशन उत्तरकाशी के अधिवक्ताओ व कानून के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी l इस अवसर पर विभिन्न कानूनी विषयों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा तैयार सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का भी निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

उक्त शिविर में जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रीय जनता को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां आदि निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी की ओर से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं कार्ययोजनाओं की जानकारी हेतु समस्त विभागीय अधिकारीगण को उपस्थित रहकर क्षेत्रीय जनता को सम्पूर्ण जानकारी व सुविधा, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य सुविधायें भी शिविर में ही उपलब्ध करवायी जायेगी। साथ ही श्रम विभाग द्वारा असंगठित कर्मिकों के पंजीकरण करवाये जायेंगे।

Related posts

नशा फल फूल रहा है

admin

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 18 जून को चलाया जायेगा वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर:-नरेश बंशल

admin

You cannot copy content of this page