Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:मिलेट योजना के तहत किसानों को मोटे अनाज का उचित मूल्य मिलेगा:जिलाधिकारी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कृषि विभाग के तत्वाधान में मिलेट योजना के तहत जनपद में उत्पादित पारम्परिक मोटे अनाज मंडुवा और झंगोरे का उचित दाम मिलेगा। श्री अन्न प्रसंस्करण केंद्र ब्रह्मखाल द्वारा मोटे अनाज के छिलके उतारने एवं प्रसंस्करण को लेकर स्थापित मशीनों का शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं एसपी अर्पण यदुवंशी ने रिवन काटकर उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित मंडुआ,झंगोरे,धान (चावल) आदि का बेहतर प्रसंस्करण होने से किसानों को उचित दाम मिल सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों द्वारा उत्पादित मोटे अनाज के लिए निश्चित तौर पर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ग्रोथ सेंटर के माध्यम से भी किसानों को जोड़ा जाएगा। ताकि वे अपने उत्पाद का विक्रय कर सकें।

इस अवसर पर लीड बैंक अधिकारी राजीव कुमार, सहित संस्था के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला सम्बन्धी अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर किया जागरूक…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :यमुनोत्री जा रही बस हादसे का शिकार, बाल बाल बचे तीन दर्जन से अधिक  तीर्थयात्री

admin

गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.प्रभाकर बडोनी को स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक सहित अन्य जिम्मेदारियां मिली

admin

You cannot copy content of this page