Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा:मकान में आग लगने से जिंदा जले चार मासूम बच्चे

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
त्यूणी/देहरादून

देर शाम को त्यूणी पुल के पास एक बहुमंजिला मकान में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरतराम जोशी के मकान में गैस सिलेंडर फटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।बमुश्किल स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।तब तक चार बच्चे आग में जिंदा जल गए।घटना शाम पांच बजे करीब की है।घटना के समय मकान में पांच बच्चे थे जिनमें से एक को बचा लिया गया है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जब शुरू में आग लगने की सूचना स्थानीय फायर बिग्रेड को दी गई तो अग्निशमन की गाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं था, जिस कारण आग को काबू करने के लिए मोरी व अन्य जगह से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।लेकिन तब तक मकान में फंसे चार मासूमों की जलकर मौत हो गई थी।

खबर को अपडेट किया जा रहा है

Related posts

डीएम के मौजूदगी में चिन्यालीसौड़ लगा तहसील दिवस कुल 29शिकायतें दर्ज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जनसमस्याओं के समाधान के लिए उपपा ने किया जनसंवाद

admin

*श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू*

admin

You cannot copy content of this page