Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:सुबह सुबह आया भूकम्प, दहशत में लोग

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में आज सुबह 5:40 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई।जिसका केंद्र मांनडो के जंगलों में था।कहिं से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गये है समस्त तहसील थाना चौकियों से किसी प्रकार की हानि के सम्बन्ध में पता किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान तक कहीं से भूकंप से नुकसान की सूचना नही है। समस्त तहसीलों से सूचना ली जा रही है।भूकंप जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में ही महसूस किया गया।जनपद में पूर्णतया कुशलता है।

Related posts

ब्रेकिंग । भालू के हमले मे महिला गम्भीर घायल।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिला चिकित्सालय में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page