Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चम्पावत बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा:बैक करते समय नवरात्रि  में आये श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, तीन की मौत,कई घायल

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

 

नवरात्रि के दूसरे दिन आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया।कुमाऊँ मण्डल के टनकपुर में नवरात्र  में आये श्रद्धालुओं के ऊपर एक अनियंत्रित बस चढ़ जाने से तीन की मौत हो गई।जबकि कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक यूपी के बहराइच व बदायूं जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पंाच बजे बस संख्या यूए12/3751 को चालक बैक कर रहा था। इस दौरान बस वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। जिससे चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। हादसे में मायाराम उम्र 32 वर्ष पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ उम्र 40 वर्ष पुत्र रामलखन निवासी. ग्राम सोहरबा थाना. चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश व अमरावती उम्र 26 वर्ष पत्नी महाराम सिंह निवासी जनपद बहराईच की मौत हो गई।घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Related posts

विधानसभा चुनाव:आज इस राजनीति दल ने की अपने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी

admin

पटाखा विवाद में युवक पर तेजाब फेंका — आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर की पिटाई ,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

चुनाव आयोग:- इनडोर वाली जगहों पर अधिकतम 300 लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी……

admin

You cannot copy content of this page