Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:कौशल विकास के तहत युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार देकर स्वावलंबी बनायें:गौरव कुमार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कौशल विकास के तहत युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार की दिशा में स्वालम्बी बनाये जाने को लेकर ठोस कार्य योजना के माध्यम से सार्थक प्रयास किये जाये l कौशल विकास की बैठक लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने संबधित अधिकारियों को यह बात कही l

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के अंन्तर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों में युवक- युवतियों को रोजगार के क्षेत्र अनेक माध्यमों से सरकार की महत्वकांक्षी व लाभप्रद जानकारियां के साथ आत्म- निर्भरता की ओर कार्य किये जाए l इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि विभिन्न माध्यमों से युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिये जाने के अभिनव कार्य किये जाए l उन्होंने यह भी कहा कि अप्रेंटिसशिप के माध्यम से जागरूकता लाने और ओरिएंटेशन वर्कशॉप आयोजित करना भी सुनिश्चित करें l

बैठक मे उप महानिदेशक प्रशिक्षण (डिप्टी डीजीटी) अविनाश किशोर,व सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ऑनलाइन जुड़े रहे l साथ ही मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अधिकारी भरत दत्त ढौंडियाल, समन्वय महात्मा गांधी राष्ट्रीय कार्तिकेय कोटनाला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l

Related posts

यात्रा शुरू होने से पहले चाक चौबंद हो व्यवस्था, पालिका ने लिए निर्णय,पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ध्यानी ने किया बड़कोट महाविद्यालय का निरीक्षण

admin

हादसा:सीमेन्ट- सरिया लदा ट्रक गिरा सौ मीटर गहरी खाई में, दो ही लोग थे सवार

admin

You cannot copy content of this page