Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित:मीनाक्षी रौन्टा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

भारतीय जनता पार्टी की राज्य व केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को केंद्र बिंदु मानकर विकास की नई इबारत लिख रही है, उक्त बात आज भाजपा बड़कोट मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रौन्टा ने पौंटी शक्ति केंद्र के ग्राम मोल्डा बूथ पर ग्रामीणों को सम्भोदित करते हुए कही, वे आज यहाँ राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी।मीनाक्षी ने कहा कि भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है व समाज के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित होकर योजनाओं का क्रियान्वयन करती है।राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए मण्डल महामंत्री परवीन रावत ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण से स्पष्ट होता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई बुलन्दियों पर अग्रसर है।कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक भगवती सेमवाल, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राणा, जिला कार्यसमिति के सदस्य गिरीश चौहान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख वीरेंद्र भंडारी ने राष्ट्रपति द्वारा वर्तमान संसद सत्र के दौरान दिए गए अभिभाषण की अलग अलग प्रतियां पढ़कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की वर्तमान व आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।ग्राम मोल्डा बूथ प्रभारी सोबत सिंह चौहान ने सभी ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।इससे पूर्व गांव के भद्रकाली मन्दिर परिसर में गांव के वयोवृद्ध पुजारी पीताम्बर दत्त बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त चैन सिंह चौहान सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर करम चन्द चौहान, बचिस्पति बहुगुणा, शीशपाल चौहान,विशम्भर बहुगुणा, श्रीमती चैनी देवी, सुनीता देवी, निलमदास, श्रीपाल चौहान, शुशील कुमार, रुक्मणी देवी, जलमी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:स्टेट प्रेस क्लब प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील थपलियाल का उत्तरकाशी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

admin

हादसा :कार दुर्घटना में अध्यापक की दर्दनाक मौत

Jp Bahuguna

चमोली:-करंट लगने से एक पुलिस कांस्टेबल, 3 होमगार्डो सहित 15 लोगो की हुई मौत,पढ़े पूरी खबर

You cannot copy content of this page