Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता महाविद्यालय:अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में होली अवकाश के बाद कालेज खुलने पर प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने महिला प्राध्यापिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस वर्ष ठीक होली के दिन ही अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय दिवस भी था और होली अवकाश चल रहा था। प्राचार्य ने कहा कि चकराता महाविद्यालय के उन्नयन और विकास में महिला स्टाफ का विशेष योगदान है। महाविद्यालय में पचास प्रतिशत स्टाफ महिलाओं का है। कालेज की अनेक समितियों में महिलाएं संयोजिका के रूप में शानदार कार्य कर रही हैं। महाविद्यालय में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या भी अधिक है। कालेज में मातृशक्ति का अत्यधिक सम्मान है और बाकायदा ‘महिला उत्पीड़न निवारण सेल’ भी गठित है। सम्मानित होने वाली महिला प्राध्यापिकाओं में डा.मंजू गौतम, डा.आराधना भंडारी, डा.जयश्री थपलियाल व डा.स्वाति शर्मा सम्मिलित रहीं। सम्मान समारोह में महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

 बड़ी खबर :228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

वन विभाग ने प्रभावित परिवार को दी फौरी मदद , ब्लॉक प्रमुख ने भी दिखाई दरियादिली। गुलदार अभी भी क्षेत्र में सक्रिय….

admin

उत्तरकाशी :जिला प्रशासन ने गंगोत्री में की वाहन चालकों के लिए आवासीय ब्यवस्था

admin

You cannot copy content of this page