Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

 

 

देर शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक ब्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़-गडथ मोटर मार्ग पर समय कल सांय  एक यूटिलिटी वाहन संख्या-UK-10-0818 जो स्थान गडथ के पास रोड़ से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं जिसमे 05 लोग सवार थे। जो घायल हुये थे उन्हें निजी  वाहन से CHC चिन्यालीसौड़ में लाया गया जिसमे एक व्यक्ति की रास्ते मे मृत्यु हुई हैं। 04 व्यक्तियों को CHC चिन्यालीसौड़ में लाया गया घायलों का प्राथमिक उपचार के पश्चात 02 व्यक्ति को हायर सेंटर देहरादून व 02 व्यक्ति को जिला अस्पताल में रैफर किया गया हैं।
*मृतक का नाम-*
1- श्री रोशन लाल पुत्र श्री जगरुलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी- ग्राम जोखणी, चिन्यालीसौड़ है।
*घायलों के नाम-*
*1-* श्री प्रवीण रावत पुत्र श्री सुरवीर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी- ग्राम जोखणी, चिन्यालीसौड़। *(उत्तरकाशी रैफर)*
*2-* श्री उज्ज्वल सिंह पुत्र श्री चैन सिंह, उम्र 16 वर्ष, निवासी- ग्राम जोखणी, चिन्यालीसौड़। *(उत्तरकाशी रैफर)*
*3-* श्री नीरज पुत्र श्री सुरवीर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम जोखणी, चिन्यालीसौड़। *(देहरादून रैफर)*
*4-* श्री प्रमोद पुत्र श्री प्रेमदास, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम सिरा, चिन्यालीसौड़। *(देहरादून रैफर) किया गया है।

Related posts

कांग्रेस ने मेरा बूथ मेरा गौरव संवाद प्रशिक्षण” कार्यक्रम में की चर्चा

admin

उत्तरकाशी:अपहरण के मामले में पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार,अपह्रता को भी किया बरामद

admin

उत्तरकाशी :केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की सीडीओ ने की विभागवार समीक्षा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page