Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म राज्य उत्तराखंड

पुलिस ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मन्दिर में शिवभक्तों के लिए किया भण्डारे का आयोजन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

चमोली

 

पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल  के निर्देशन में  राजस्व पुलिस क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए उर्गम घाटी के कल्पेश्वर धाम जो कि पंचम केदार के नाम से भी प्रसिद्ध है में आज  महाशिवरात्रि के अवसर पर चमोली पुलिस द्वारा शिव भक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया।
जीवन और संस्कृति के हर रंग में शामिल रही पुलिस को आयोजन के दौरान सर्वप्रथम ग्राम प्रधान ल्यारी अनूप सिंह व महिला मंगल दल उर्गम के द्वारा पुलिस अधीक्षक  तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को फूल माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया स्थानीय नागरिकों व दूरस्थ क्षेत्रों से आये शिवभक्तों के द्वारा उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भण्डारे में हिस्सा लिया गया। पुलिस द्वारा आयोजित भण्डारे में पुलिस अधीक्षक  व पुलिस उपाधीक्षक  द्वारा स्वयं शिवभक्तों के लिए भोजन परोसा गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित सभी स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, उत्तराखण्ड़ पुलिस एप गौरा शाक्ति एप व रेगुलर पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 आपातकालीन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद कुमार शाह, प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ कैलाश चन्द्र भट्ट, चौकी प्रभारी उर्गम सुधा रावत अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश के सभी लोगों विशेषकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों का आधार बनवाए जाने का चलेगा अभियान

admin

मानव कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जरुरी- व्यास गौरी शंकर

admin

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति नवीन कार्यकारणी का हुआ चयन संजीव उनियाल उपाध्यक्ष, सुनिल सचिव और कोषाध्यक्ष बनाया प्रदीप उनियाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page