Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पुलिस उपाधीक्षक ने किया बड़कोट थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,शिकायती प्रार्थना पत्र/लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण को दिए उचित निर्देश

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा आज थाना बड़कोट का छमाही निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना परिसर एवं बैरिकों की साफ-सफाई का जायजा लिया गया तत्पश्चात भोजनालय, हवालात, शस्त्रागार व कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। थाने पर उपलब्ध शस्त्रों की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए लिस्ट से मिलान कर जवानों की शस्त्र हैण्डलिंग जांची गयी। साथ ही आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों को हर समय तैयारी हालात में रखने के निर्देश दिये गये।
थाने पर लम्बित माल मुक़दमाती के निस्तारण हेतु सम्बंधित को पत्राचार करने एवं लम्बित शिकायतों/प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं विवेचकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंत मे पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा थाने के समस्त स्टाप का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं पूछी गयी एवं उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र दत्त बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

यमुना संरक्षण का अनूठा संकल्प अंतिम चरण में, 108 तटों पर भागवत कथा के साथ पंचमुखी हनुमान मूर्तियों की स्थापना

उत्तरकाशी:स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

admin

कुछ दिन पहले निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर………

admin

You cannot copy content of this page