Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार अपने तय कार्यक्रमानुसार मंगलवार को जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए अनुसूचित जाति कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की औऱ जरुरी दिशा निर्देश दिए।

आयोग के अध्यक्ष कुमार ने शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाय तथा शिक्षा का स्तर बढ़ाया जाय ताकि साक्षरता दर में औऱ वृद्वि लाई जा सकें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि तिलोथ स्थित अम्बेडकर छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं को रहने खाने पीने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। तथा अनुसूचित जाति के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाय। ताकि जरूरत मंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। आयोग के अध्यक्ष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाय। समय समय पर सुदरवर्ती इलाकों में केम्प लगाकर ग्रामीण लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब नागरिकजन जो अपना इलाज नही करा पाते है या आर्थिक रूप से अक्षम है उन्हें आयुष्मान योजना के तहत शतप्रतिशत लाभान्वित किया जाय। उन्होंने मजदूर,किसानों के श्रम कार्ड बनाने पर जोर दिया। स्वरोजगार के क्षेत्र में उद्यान विभाग को बागवानी,मशरूम उत्पादन एवं अन्य रोजगार के संसाधनों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अनुसूचित जाति कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आयोग को दी। आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों का सम्बंधित अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातलीय स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी अर्पण यदुवंशी, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह,सीएमओ डॉ०विनोद कुमार कुकरेती,जिला विकास अधिकारी के०के०पन्त, सीवीओ भरत दत्त ढोण्डियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मजदूर दिवस पर यमुनोत्री यात्रा मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग,रोटेशन व्यवस्था पर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मनोज तिवारी को जिला पंचायतराज अधिकारी उत्तरकाशी का दिया अतिरिक्त कार्य भार।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में हरेला पर्व की रही धूम,जगह जगह हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page