Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक व जोशीमठ मामले में गरिमा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

 

अमित नौटियाल

देहरादून

शुक्रवार शाम उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जोशीमठ आपदा और पटवारी भर्ती लीक मामले में मुलाकात कर सुझाव देते हुए ज्ञापन सौंपा। दसौनी ने मुख्यमंत्री धामी से आग्रह किया कि दोनों ही मामलों में बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से निर्णय लेने की जरूरत है। लगातार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है उनके सपनों पर कुछ मुट्ठी भर लोग पानी फेरने का काम कर रहे हैं जिसकी वजह से धीरे-धीरे उनका धैर्य खत्म होता जा रहा है। दसौनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि जोशीमठ के लोग आज आपकी तरफ बहुत आशा भरी नजरों से देख रहे ।पूरा राज्य आप के अगले कदम को टकटकी भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसे में भर्ती परीक्षा में लगातार हो रही धांधली और भ्रष्टाचार से अब प्रदेश का युवा आजिज आ चुका है ,उसका विश्वास सरकार की व्यवस्था से उठता जा रहा है उसे बनाए रखने के लिए पेपर लीक मामले में संलिप्त लोगों पर कठोर से कठोरतम कार्यवाही करनी होगी और जोशीमठ मामले में स्थानीय जनता को अधिक से अधिक राहत देनी होगी तभी आप उत्तराखंड राज्य की जनता का विश्वास जीत पाएंगे।
मुलाकात के दौरान दसौनी ने मुख्यमंत्री से सिंचाई विभाग के 228 पद विधानसभा बैकडोर नियुक्तियों में निरस्त कर्मचारियों स्वयं सहायता समूह के टेक होम राशन स्कीम को समाप्त किए जाने वन दरोगा भर्ती वीपीडीओ भर्ती कनिष्ठ सहायक एवं स्टेनो भर्ती पर भी विस्तार से चर्चा की।

Related posts

कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई….

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली आपात परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

सशक्त उत्तराखण्ड@25 के क्रम में राज्य सरकार के रोडमैप को साझा करते हुए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया – मुख्यमंत्री

admin

You cannot copy content of this page