Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून राज्य उत्तराखंड

पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ एक 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दलीप सिह कुँवर, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन में सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध, श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्ता मुस्कान पुत्री मोहम्मद उस्मान उम्र 19 वर्ष को दून यूनिवर्सिटी रोड नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 101 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि मेरी पहचान शाहरुख और रियासत निवासी टीमली सहसपुर से फोन के माध्यम से हुई थी l मेरा उससे अक्सर मिलना हो गया था, उसी ने मुझे स्मैक तस्करी के बारे में बताया था l वह पहले मुझे इसमें खरीदने के लिए पैसा भी दिया था l मैं पिछले महीने व इस महीने करीब पांच-छह बार बरेली से स्मेक खरीदकर शाहरुख को दे चुकी हूं l शाहरुख मुझसे स्मैक मंगाकर आगे फुटकर में बेचता है, कल मैं स्मैक बरेली से लेकर आई थी, वहां पर मुझे बस अड्डे पर छोटू नाम के लड़के ने स्मेक दी, जिससे शाहरुख ने ही मुझे स्मेक देने की बात की थी और संपर्क में था l मेरे पास छोटू का मोबाइल नंबर नहीं है l यह स्मेक आईएसबीटी में शाहरुख को देने आई थी l लेकिन काफी इंतजार के बाद जब शाहरुख नहीं आया और उसका नंबर भी नहीं लगा तो मुझे वापस जसपुर भी जाना था इसलिए मैंने स्मैक को आईएसबीटी, कारगी चौक व सपेरा बस्ती में बेचने का प्रयास किया, लेकिन माल ज्यादा होने के कारण कोई खरीद दार नहीं मिल पाया l जब मैं वापस आईएसबीटी की तरफ जा रही थी तो मुझे पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी में 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी,उपनिरीक्षक देवेश खुगसाल,उपनिरीक्षक स्मृति रावत,महिला कांस्टेबल पूजा रावत,कांस्टेबल आशीष राठी व श्रीकांत ध्यानी शामिल थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर उमट्टा में लक्ष्य गीत के साथ शुरू।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जिला प्रशासन ने गंगोत्री में की वाहन चालकों के लिए आवासीय ब्यवस्था

admin

एनएच 94 का खनेड़ा स्लिप जॉन बना डेंजर,पहाड़ी से चट्टानी मलवा गिरा, देखे वीडियो में……

admin

You cannot copy content of this page