Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:निशुल्क नेत्र शिविर में की गई 228 लोगों की जांच,92 का किया गया लैंस प्रत्यारोपण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 228 रोगियों के नेत्र जांच किये गए, जबकि 92 नेत्र रोगियों के सफलता पूर्वक लैंस प्रत्यारोपित किये गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विनोद कुकरेती व नोडल अधिकारी अन्धता निवारण कार्यक्रम डॉ कुलवीर राणा की अगुवाई में आयेजित तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर में मोतियाबिंद के रोगीयों के ऑपरेशन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया गया।जिसमें नेत्र शल्यक डॉ ए एन पांडे,डॉ स्निग्धा जोशी, डॉ आशा रावत ने नेत्र रोगियों की जांच कर सफल ऑपरेशन किये।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विनोद कुकरेती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह शिविर का आयोजन किया जाएगा जिससे जनपद को कैटरेक्ट बैकलॉग फ्री किया जा सके,व आम जनमानस को निशुल्क सेवा का लाभ मिल सके।
निशुल्क नेत्र शिविर में विनोद कुमार, श्रीमती अंजलि रावत,श्रीमती तनुजा रतूड़ी व बिहारी लाल शाह ने उपस्थित रहकर सहयोग किया

Related posts

उत्तरकाशी:03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:मनोज अवस्थी बने एनएमओपीएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलवा आने से डाबरकोट में अवरुद्ध

admin

You cannot copy content of this page