Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:पुरोला विधायक का फर्जी कूटरचित पत्र तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के हस्ताक्षर युक्त फर्जी पत्र तैयार करने के मामले में पुलिस ने आज अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व आवेदक दुर्गेश्वर लाल विधायक पुरोला द्वारा “लोक निर्माण विभाग पुरोला को भेजे गये मूल पत्र पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा षड्यंत्र के तहत मूल पत्र गायब कर एक दूसरा फर्जी/कूटरचित पत्र तैयार कर मूल पत्र से उनके हस्ताक्षर स्कैन करके फर्जी कूटरचित पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित कर उनकी की छवि धूमिल / खराब करने के आरोप” के सम्बन्ध मे एक पत्र प्रेषित किया गया था। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार उक्त प्रकारण में आज थाना पुरोला पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर 01/2023 धारा 419/465/468/471 भादवि0 पंजीकृत किया गया। मामले में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना थानाध्यक्ष पुरोला कोमल सिंह रावत द्वारा की जा रही है।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:टेम्पो वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

admin

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी,उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाने के निर्देश-CM धामी

admin

उत्तरकाशी:गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी का किया गर्मजोशी के साथ स्वागत

admin

You cannot copy content of this page