Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड

उत्तरांचल प्रेस क्लब के  अजय राणा बने अध्यक्ष, विकास गुसाईं महामंत्री

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

देहरादून

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी वर्ष 2023 के चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भसीन व सहायक चुनाव अधिकारी राजीव उनियाल, कुंवर बहादुर अस्थाना ने वर्ष 2023 कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी वर्ष 2023 में अध्यक्ष पद पर अजय राणा को 131 मत व भूपेंद्र कंडारी को 123 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं को 192 मत व सुलोचना पयाल को 54 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर मीना नेगी को 193 व प्रभा वर्मा को 41 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष चंद्र भट्ट, सम्प्रेक्षक पद पर मनोज जयाड़ा को निर्वाचित हुए।
डॉ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर निर्वाचन हुआ। सदस्य कार्यकारिणी में दया शंकर पांडे को 200 मत, मंगेश कुमार को 184 मत, प्रवीन बहुगुणा को 178 मत, लक्ष्मी बिष्ट को 166, विनोद पुंडीर को 166, भगवती प्रसाद कुकरेती को 161, बालम सिंह तोपवाल को 157, राम अनुज को 157, मो. फहीम तन्हा को 146 मत प्राप्त हुए।

Related posts

बर्फबारी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अधिकांश अवरूद्ध सड़के दुरूस्त: डीएम

Arvind Thapliyal

*300 रुपए की गई रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर*इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के लिए बना कंट्रोल रूम …पढ़े खबर

admin

उत्तरकाशी :एस0पी0ने किया थाना पुरोला का औचक निरीक्षण,मानसून के दौरान सतर्कता बरतने निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page