Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:इकतीस पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।नौगाँव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रुटीन चैकिंग के दौरान पुलिस ने देहरादून रोड़ पर बिला बैंड के पास 31 पेटी अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है।
चौकी इंचार्ज नौगाँव राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि को चैकिंग के दौरान हिमाचल से वाहन संख्या एच पी 08 ए 6044 में 31 पेटी रॉयल स्टेक अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें सुशील कुमार पुत्र श्री बालमराम निवासी सीहरेडी धर्मपुर जिला सोलन और पीयूष चौहान पुत्र श्री श्याम सिंह निवासी मिंडा थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के खिलाप धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवैध शराब का जखीरा पकड़ने वाली पुलिस टीम में नौगांव चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र परमार , भूपेंद्र सिंह और मुकेश सेमवाल शामिल थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:ब्रह्मखाल में आयोजित हुआ कल्याण शिविर

admin

सरकार के खिलाफ युवाओं का आक्रोश, यमुना घाटी में उबाल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page