Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:वन विभाग ने की वन्य जीवों व मानव संघर्ष पर रोकथाम को समितियों का गठन

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

वन्यजीव व मानव के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने गांव-गांव में समितियों का गठन करना प्रारंभ कर दिया है।अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में वनकर्मियों द्वारा गांवो में जाकर वन्यजीव व मानव के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने के लिए बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है, तथा ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन किया जा रहा है।इसी क्रम में अपर यमुना वन प्रभाग की मोल्डा वीट में वनकर्मी जे एस रावत व मंगल सिंह के द्वारा ग्राम सभा खांसी व ग्राम सभा मोल्डा में ग्राम प्रधान राजेश राणा व देव प्रसाद बहुगुणा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठकें आयोजित कर समितियों का गठन किया गया।ग्राम सभा खांसी में गठित समिति में जगवीर सिंह अध्यक्ष व खजान सिंह,किशन रावत,जनक सिंह, नागेंद्र सिंह व श्रीमती किन्द्रा देवी,सीमा को सदस्य मनोनीत किया गया।जबकि ग्राम सभा मोल्डा में रमेशदास अध्यक्ष व रामप्रसाद बहुगुणा, कर्मचन्द चौहान, जयप्रकाश बहुगुणा, लाखी सिंह चौहान, यशोब कुमार, श्रीपाल चौहान को सदस्य मनोनीत किया गया।

Related posts

*सूबे में 330 एएनएम की होगी शीघ्र तैनाती:डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

NDRF टीम भवाली ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण और चलाया स्वच्छता अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिला आबकारी अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न करने का अरोप, डी.एम. से की कार्यवाही की मांग

admin

You cannot copy content of this page