Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:ठंड की दस्तक के बीच जिलाधिकारी ने असहाय व राहगीरों को बांटे गर्म कम्बल

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में ठंड बढ़ने लग गई है। कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने असहाय लोगों एवं राहगीरों को गर्म कम्बल वितरित कीये। बुधवार देर रात जिलाधिकारी ने केदारघाट,विश्वनाथ मंदिर,रामलीला मैदान, तिलोथ आदि स्थानों में रह रहे राहगीरों को ठंड से बचने के लिए गर्म कम्बल वितरित की। साथ ही जिलाधिकारी ने उनका हालचाल जाना। रामलीला मैदान समीप उपभोक्ता भंडार भवन के पास रह रहे छह असहाय लोगों को जिलाधिकारी ने तत्काल नगर पालिका परिषद के वाहन से रेन बसेरा में शिफ्ट कराए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि जिले में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए रेन बसरे में आवश्यक व्यवस्था यथा समय सुनिश्चित की जाय।

इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,चेयरमैन रेडक्रॉस माधव जोशी,समन्वयक आपदा जय पंवार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तरकाशी :बड़कोट पुलिस ने जरुरतमंद तक पहुँचायी दवाई व अन्य जरुरी सामग्री

admin

खरशाली में स्वर कोकिला रेशमा शाह सहित आधा दर्जन कलाकरों के गीतों में झूमे संस्कृति प्रेमी,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

माँ मेरा क्या कसूर, गौशाला की जगह सड़को पर नोचने को छोड़ दिया,देखे वीडियो और पढ़े खबर

admin

You cannot copy content of this page