Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जीआईसी पुजारगांव धनारी के बालवैज्ञानिक “अमन सेमवाल” ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव हल्द्वानी (नैनीताल) में राज्य विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग पर्यावरण अनुकूल सामग्री में राजकीय इंटर कालेज पुजारगांव धनारी उत्तरकाशी के आठवीं कक्षा के बाल वैज्ञानिक अमन सेमवाल ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अमन का मॉडल विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का एक संग्रह है। जो कि सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पिरूल पावर प्लांट में पिरूल से कोयला व विद्युत उत्पादन में सहायक है तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सुदूरवर्ती गांव के बाल वैज्ञानिक अमन के पिता फोटोग्राफी व कास्तकारी का कार्य करते हैं। बालक अमन सेमवाल भविष्य में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर शोध करने का मन बना चुका है। अमन सेमवाल को जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व जनपद के विभिन्न विज्ञान शिक्षकों ने बधाई देकर भविष्य के लिए शुभकामनाऐं प्रदान की। गांव पहुंचने पर बालक का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।तथा बाल वैज्ञानिक को बधाई व शुभकामनाएं देकर आगे भविष्य में और बेहतर करने को प्रेरित किया गया।

Related posts

त्यूणी अग्निकांड ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्यवाही, तहसीलदार व पटवारी निलम्बित, कानूनगो हटाये गए

admin

उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनौल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी हरकत में दिये वेतन रोकने के आदेश अभिभावक और छात्र छात्राएं पंहुचे थे जिला मुख्यालय… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ओजरी में वैली ब्रिज का कार्य तेज गति से जारी,4 से 5 दिन में तैयार होकर आवाजाही होगी सुचारू- ई ई मनोज रावत

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page