Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म राज्य उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए भू-बैंकुठ बद्रीनाथ धाम के कपाट,सैकडों श्रद्धालु रहे कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दौरान मौजूद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बद्रीनाथ/चमोली

 

 

भू-बैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार, 19 नवंबर को शुभ मुहूर्त में सांय 3.35 बजे पूरी विधि विधान, वैदिक परम्परा एवं मंत्रोचारण के साथ शीतकाल के लिए बन्द कर दिए गए। पंच पूजाओं के साथ शुरू हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतिम दिन भगवान नारायण की विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्य पुजारी रावल जी, मंदिर समिति के सदस्यों एवं सैकड़ों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में भगवान बद्री विशाल जी के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए बंद किए गए। कपाट बंद होते समय आर्मी के मधुर बैंड ध्वनि ने सबको भावुक कर दिया। कपाट बंद होने से पूर्व भगवान को घृत कम्बल पहनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्वालुओं ने भगवान के कपाट बंद होने की प्रक्रिया देखी। पूरी बदरीनाथपुरी जय बदरी विशाल के उद्घोष के साथ गूंज उठी। मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी नम्बूदरी ने इस वर्ष की अंतिम पूजा की। कपाट बंद होने का माहौल अत्यंत धार्मिक मान्यताओं, परम्पराओं के साथ हुआ। कपाट बंद होने के अवसर पर बडी संख्या में श्रद्वालुओ ने पूरे भाव भक्ति से भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकडों के अनुसार इस वर्ष 17 लाख 58 हजार, 789 श्रद्वालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए बद्रीनाथ पहुॅचे।

Related posts

जौनपुर में भगवान कृष्ण को समर्पित दुबड़ी पर्व मनाई गयी बड़े हर्षोउल्लास के साथ, देखे इन वीडियो में ….

admin

उत्तरकाशी में साप्ताहिक हाट बाजार बना आकर्षण का केंद्र महिलाओं को आया पसंद और मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार को बताया आय का बड़ा श्रोत उठाये जायेंगे महत्वपूर्ण कदम: जयकिशन

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा :कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page