Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में घी की जलेबी का लगा स्टाल, नगरवासी ले पाएंगे स्वादिष्ट जलेबी का स्वाद,पढ़े पूरी खबर….

जय प्रकाश बहुगुणा

बड़कोट 
नगर पालिका बड़कोट के नगरवासी अब घी की जलेबी का स्वाद ले पायेंगे। समाजसेवी व पत्रकार सुनील थपलियाल ने अर्जुन सिंह हलवाई की घी की जलेवी बनाने का शुभारंभ रिवन काट कर किया।
मालूम हो कि नगर पालिका के आई टी आई रोड़ नियर सरकारी राशन गोदाम के पास टिक्की, गोल गप्पे व घी की जलेबी का स्टाल अर्जुन सिंह हलवाई द्वारा संचालित हो रहा है। शुक्रवार को उक्त स्टाल पर देशी घी से जलेबी बनाने का विधिवत शुभारंभ हो गया है। नगर पालिकावासी अब स्वादिष्ट घी की जलेबी का स्वाद ले पाएंगे। हलवाई अर्जुन का कहना है कि घी की जलेबी की मांग काफी समय से आ रही थी । आज समाजसेवी व पत्रकार श्री सुनील थपलियाल जी ने रिवन काट कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने नगर व क्षेत्र वासियों से घी की जलेबी के साथ टिक्की व गोल गप्पे का स्वाद लेने की अपील की। इस मौके पर सुनील थपलियाल, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र रावत, राकेश रावत, राजीव थपलियाल, रमेश विष्ट,विजय सिंह, राहुल जगूड़ी, प्रेम लाल, राजेन्द्र रावत, मदन जोशी ,धीरज सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गेंवला पांडव नृत्य के आयोजन में स्वर्गरोहणी से पहले गंगा स्नान को निकले पांडव।

Arvind Thapliyal

कोर्ट से राहत-काग्रेसियों व समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों ,फूल मालाओं से किया नेगी का पुरोला में स्वागत

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

admin

You cannot copy content of this page