Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:बड़कोट तहसील के धारमण्डल क्षेत्र में ओलाबृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट तहसील क्षेत्रान्तर्गत ठकराल पट्टी के धारमण्डल क्षेत्र के कुछ गांवों में दोपहर बाद हुई ओलबृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।धार मण्डल क्षेत्र के ग्राम स्यालव,सुकण,कुर्शील, गौल, फूलदार आदि आधा दर्जन गांवों में आज दोपहर बाद आसमानी आफत ओलों के रूप में जमकर बरसे, जिससे किसानों की मटर,धान, मंडुवा, दालें, सोयाबीन, तथा तिलहन आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।ग्रामीण चंद्र सिंह पंवार, हेमराज सिंह पंवार, आलेंद्र सिंह पंवार, रामराज, खेमराज ,संजय रावत, जयप्रकाश रावत, रणवीर सिंह रावत, विजय पाल सिंह पंवार आदि ने बताया कि पहले बरसात की मार से किसानों की फसलें खराब हुई और अब जो कुछ बची हुई थी आज हुई ओलबृष्टि से चौपट हो गई है।ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि ओलबृष्टि से प्रभावित धारमण्डल क्षेत्र में सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना करवाकर उचित मुआवजा दिया जाय।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि तहसील प्रशासन को क्षेत्र में पूर्व में तैनात रहे  राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से क्षेत्र में हुई ओलबृष्टि की सूचना दी गई है लेकिन देर शाम तक कोई भी तहसील कर्मी ओलबृष्टि प्रभावित क्षेत्र में  नुकसान का मुआयना करने नहीं पहुंचा है।

Related posts

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

घरेलू हिंसा के मामले में DLSA का जागरूकता अभियान, निःशुल्क कानूनी सहायता के PLVs को निर्देश,पढ़े खबर….

admin

सराहनीय पहल ,आवारा बेजुबान जानवरों को हर रोज रोटी व चारा बांट रहे जय हो ग्रुप के युवा, आप भी आगे आये सहयोग करें, पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page