Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: बड़कोट में 5 नवम्बर से होगा रंवाई शरदोत्सव विकास मेला, मुख्यमंत्री करेंगे उद्धघाटन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

नगर पालिका परिषद बड़कोट में पांच दिवसीय रंवाई शरदोत्सव विकास मेले की तैयारी जोरोे पर है , 5 नवम्बर से आयोजित होने वाले शरदोत्सव का उद्घाटन सूबे के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी करेेगें । यह जानकारी नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत ने दी ।
उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में रंवाई शरदोत्सव नही हो पाया इस साल 5 नवम्बर से 9 नवम्बर तक बड़कोट में रंवाई शरदोत्सव का आयोजन किया जायेगा । इसमें उत्तराखण्ड मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्वीकृती दे दी है। इसके अलावा समाज कल्याण मन्त्री 8 नवम्बर को और वन मन्त्री एंव शहरी विकास मन्त्री राज्यसभा सांसद सहित अन्य गणमान्य जनों के आने का आमन्त्रण दिया गया है। उन्होने बताया कि नगर के विकास के लिए यह शरदोत्सव महत्वपूर्ण है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, बड़कोट मण्डल अध्यक्ष /सभासद मुकेश टम्टा , संजय अग्रवाल, भाजपा महामन्त्री अमित रावत , सरदार सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Related posts

अतिवृष्टि से भारी नुकसान, दर्जनों गांव का संपर्क कटा ,क्षतिग्रस्त मोटर ब्रिज के एक हिस्से को आवाजाही के लिए सुचारू करने में PWD विभाग जुटा….

admin

उत्तरकाशी: पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने निकाला फ्लैगमार्च,निर्भीक होकर मतदान करने का दिया सन्देश

admin

प्रदेश में घोषित किया जाय स्वास्थ्य आपातकाल- प्रीतम सिंह

admin

You cannot copy content of this page