Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:नौगांव ब्यापार मण्डल के जगदीश असवाल अध्यक्ष व सुमित रावत बने महामंत्री

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

यमुनाघाटी ब्यापार मण्डल नौगांव की इकाई के लिए आज जगदीश असवाल अध्यक्ष व सुमित रावत महामंत्री निर्वाचित हुए।व्यापार मंडल नौगांव में आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए । कुल 375 पंजीकृत व्यापारियों में से 323 व्यापारियों ने आज अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिया । चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि अध्यक्ष पद पर जगदीश असवाल(195) ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी विपिन रमोला(123)को 72 वोटों से हराया । जिसमें 5 मत रद्द हुए है जबकि महामंत्री पद पर सुमित रावत(191) ने रमेश कुमार(118) को 73 वोटो से हराया है जिसमें कुल 14 मत रद्द हुए है जबकि अन्य पदों पर पहले ही एक एक नामांकन के बाद निर्विरोध हो गए थे। जिसमे उपाध्यक्ष भगत राम (पुरुष)/प्रमिला चौहान (महिला), संगठन मन्त्री रमेश नरेश कुमार, प्रचार-प्रसार मंत्री कमल, मंत्री सन्तोष बधानी (पुरुष)/वर्षा रावत (महिला) और कोषाध्यक्ष विनोद गैरोला है, प्रांतीय जिला उद्योग व्यापार मंडल ने नौगांव व्यापार मंडल की नई कार्यक्रणी को बधाई दी है, चुनाव समिति में सुरेंद्र रावत, राजेश नेगी, चत्तर सिंह चौहान, लायवर कलूडा, अरविंद खंडूरी शामिल रहे।

Related posts

यहां की घाटियों की खूबसूरती का अलग ढंग है,कही शांति है तो कहीं शोर। यूट्यूब चैनल की वीडियो में देखे व पढ़े पूरी खबर…..

admin

हादसा।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार बची जाने।

Arvind Thapliyal

बड़कोट नगर पालिका में गहराया पेयजल संकट अब लोगों ने बाल्टियां बजाकर जगाया सरकारी सिस्टम को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page