Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ग्राम प्रहरी संघ ने मानदेह बढोत्तरी सहित तीन सूत्रीय मांग का ज्ञापन भेजा मुख्यमंत्री को,मानकों से भी कम मानदेह मिलने से है प्रहरी नाराज,पढ़े पूरी खबर….

नैनबाग

उत्तराखंड में ग्राम प्रहरीयो द्वारा मानदेह बढ़ोतरी की मांग भी मुखर होने लगी है। राज्य के हर तहसील से ग्राम प्रहरियों /ग्राम चौकीदारों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा । नैनबाग तहसील में ग्राम चौकीदारों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तीन सूत्रीय मांगों के निस्तारण की उम्मीद जताई है।
मालूम हो कि ग्रामचौकीदार आज के इस मंहगाई के समय में भी मात्र 67रु प्रतिदिन के हिसाब से कार्य कर रहे है जिससे ग्रामचौकीदारों को अपना घर का खर्च उठाना मुस्किल हो गया है ग्रामचौकीदार चुनाव ड्यूटी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी एवं गाँव में घटित प्रत्येक घटना की सूचनाओं के आदान प्रदान करने के साथ-साथ गाँव में शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग कर रहे है। ग्राम प्रहरी अपनी मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन भी दे चुके लेकिन आजतक निरासा ही हाथ लगी है । ग्राम प्रहरियों/ग्रामचौकीदारों की मुख्य तीन मागें है जिसमे मनरेगा मजदूरी के हिसाब से 7000रु मानदेय दिया जाए, सभी ग्रामचौकीदारों को सामाजिक सुरक्षा लाभ एवं बीमा दिया जाय, कुमाऊँ मण्डल अल्मोडा की तर्ज पर सभी ग्रामचौकीदारों को वर्दी एवं परिचय पत्र दिये जाय।
उन्होंने कहा कि अगर ग्रामचौकीदारों की मांगों को नजर अंदाज किया जाता है तो पुरे प्रदेश के ग्रामचौकीदार आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ऱमोला, नारायण सिंह,मुकेश सिंह,सुरेंद्र सिंह,कुशाल सिंह,वीरेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,बांकेलाल, राजेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्राम चौकीदार मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चिन्यालीसौड़ में शराब की दुकान खोलने को लेकर सरकार और विभाग भारी आक्रोश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री क्षेत्र में गैस संकट गहराया, दो माह से आपूर्ति ठप—ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला निर्वाचन ने नगर निकायों के लिये बनाया कंट्रोल रूम और यह जारी किया हेल्पलाइन नंबर 01374-222727…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page