Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सामाजिक बुराइयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत ने:अभिषेक रुहेला

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी,देश के पूर्व गृहमंत्री व यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री,भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर पूरे जनपद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,डीएफओ पुनित तोमर,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल,सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। तथा उनके द्वारा साहित्यिक,सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि भारत रत्न पं0गोविंद बल्लभ पंत एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज के उत्थान के लिए नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को मिटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।देश की तरक्की के लिए हम सभी को अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए भूमिका निभानी चाहिए।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा भी जनपद के समस्त कोतवाली, थाना, शाखा व कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर पं. गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में CO उत्तरकाशी अनुज कुमार, थाना बड़कोट पर CO बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी तथा समस्त कोतवाली/ थाना/स्टेशन/कार्यालय पर सबंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ अधि0/कर्मचारियों के साथ पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माला/पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।

Related posts

ड्यूटी के दौरान एक पीआरडी जवान की तबियत बिगड़ी , जिला अस्पताल से ऋषिकेश एम्स अस्पताल रैफर

admin

विश्व सीनियर कुराश चैम्पियनशिप में महिला उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल ने रजत पदक जीत प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस का बढ़ाया मान

admin

उत्तरकाशी:अपनी मांग को लेकरआठवें दिन भी जारी रहा दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं का धरना,अभिभावक भी पहुंच रहे हैं धरना स्थल

admin

You cannot copy content of this page