Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देहरादून:माँ, बीबी व तीन बच्चियों की धारदार हथियार से हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी, हत्यारा पुलिस हिरासत में

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

 

यहां एक ब्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग माँ, अपनी बीबी व तीन बच्चियों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी है।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्यारे को हिरासत में ले लिया है।प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार रानी पोखरी थाना क्षेत्र के नाग गैर गांव में आज सुबह एक ब्यक्ति ने अपने तीन बच्चे बच्चियों बीवी और मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, मामले की छानबीन की जा रही है ।घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुवा है।
आसपास ले लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी ग्राम पंचायत के नागा गैर गांव में आज सुबह एक घर से बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर आए तो देखा कि घर के अंदर खून बिखरा पड़ा है ।
अलग-अलग कमरों में बुजुर्ग महिला उनकी बहू और तीन बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत रानीपोखरी पुलिस थाने में फोन किया और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर पिता को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुच गए हैं, तथा सभी शवों का पंचनामा किया जा रहा है।फिलहाल हत्या क्यों की गई इस बात की पुलिस द्वारा तहकीकात की जा रही है।हत्यारे का नाम महेश तिवारी बताया जा रहा है।

Related posts

कार्रवाई।हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को बडकोट पुलिस 718 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार,नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी और पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने पुलिस टीम को दिया 2000 रु0 का पुरस्कार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी के दुर्गेश नौटियाल बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार पदार्पण,स्मार्ट किलर’ का ट्रेलर इम्पा ऑडिटोरियम मुंबई में लॉन्च, मकर संक्रांति 2026 को होगी फिल्म रिलीज…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की औपचारिकताएं नियमानुसार समय से पूर्ण कर ली जाय :सीडीओ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page