Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:अग्निवीर भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं को भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने करवाया सूक्ष्म जलपान

यमुनोत्री express ब्यूरो
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं को आज चिन्यालीसौड़ में भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने सूक्ष्म जलपान करवाया।तथा सभी युवकों को शुभकामनाएं दी।भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु जा रहे युवाओं को अपनी तरफ से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था करवाई गई और अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी,साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के द्वारा सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्त के बाद उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने हेतु नियमावली लाने की घोषणा के लिए युवाओ की तरफ से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राजन महन्त ,आजाद सिह भण्डारी,कंसी बूथ अध्यक्ष कुलबीर,पीपल मण्डी व्यापार मण्डल के महामंत्री गुरजीत सिह रावत,विनय रांगड़ आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।

Related posts

रवांई शरदोत्सव में लगा विधिक साक्षरता शिविर, आमजन को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी,लिंक को क्लिक करें।

Team Yamunotri Express

बड़कोट के गंगानी में क्षेत्र के 130 युवाओं को सेना में भर्ती के लिए निःशुल्क उम्दा प्रशिक्षण

admin

महाविद्यालय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page