Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मनमोहन चौधरी बने अध्यक्ष, जुयाल महासचिव गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न,पढ़े पूरी खबर….

ऋषिकेश।
गढ़वाल मंडल विकास निगम
कर्मचारी संघ के एक दिवसीय अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी ए.एस. रांगड, बी.एस. गुसाईं व संजय भट्ट की देख-रेख में हुए द्विवर्षीय चुनाव में कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव कराए गये। इस चुनाव में एक बार फिर मनमोहन चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष रामचन्द्र रावत, महासचिव बी.एम. जुयाल, संयुक्त सचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, संगठन मंत्री मेघनाथ, प्रचार मंत्री रणवीर रावत तथा कार्यकारिणी सदस्य राकेश पोखरियाल, विनोद रावत, उमा देवी, भगवान, मनमोहन शर्मा, दिनेश सकलानी चुने गए।
अधिवेशन में गढ़वाल मंडल के सुदूर क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। द्विवार्षिक अधिवेशन के प्रति कर्मचारी नेताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी वक्ताओं ने कर्मचारी संघ द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की भरपूर सराहना की और भविष्य में और अधिक गतिशीलता के साथ काम करने का भरोसा जताया।
अधिवेशन में उत्तरकाशी के प्रतिनिधि मनमोहन शर्मा, टिहरी से संजय भट्ट, चमोली से बी.एम.कोठियाल, पौड़ी से नन्दा पुरोहित, हरिद्वार से विनोद रावत, मसूरी से राकेश रावत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे थे।
चौधरी ने दिया भरोसा –
गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए भरोसा दिया कि किसी भी कर्मचारी के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण का मुद्दा उनके एजेंडे में सर्वोपरि है। इसे जल्द सरकार के सम्मुख रखा जायेगा। इसके अलावा एकीकरण के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि गढ़वाल तथा कुमाऊ मण्डल विकास निगम का समायोजन पर्यटन परिषद में करने से पूर्व नियमितीकरण किया जाए तथा अविलंब कर्मचारियों के लम्बित भुगतान किया जाए। उन्होंने अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम पर जो भरोसा जताया गया है, वे उस कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे तथा कर्मचारी हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान पूर्ववत देते रहेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:   हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस, कलेक्ट्रेट में यमुनोत्री विधायक ने किया ध्वजारोहण

admin

यमुनोत्री हाईवे पर सप्ताहभर से भूस्खलन का सिलसिला, हनुमानचट्टी और जंगलचट्टी में भी बार-बार थम रही आवाजाही,डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों संग किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण; एक सप्ताह में वैली ब्रिज तैयार करने, यमुना चैनलाइजेशन में मशीनें बढ़ाने और पैदल मार्ग पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा जोशी वितरण स्मार्ट क्लास उपकरण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page