Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून नैनीताल बागेश्वर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

मौसम:उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित इन जिलों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

 

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की सम्भावना नहीं है।रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सहित कुछ जिलों में अगले तीन दिन बादल जमकर बरसने की सम्भावना है।मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न होने के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 27 जुलाई को राज्य के नैनीताल , उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
वही 28 जुलाई को नैनीताल ,उधम सिंह नगर , बागेश्वर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 जुलाई को उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर देहरादून तथा 30 जुलाई को उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों को नदी नालों के किनारे न जाने व न रहने की सलाह दी है।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

admin

हर्षिल मुखवा भ्रमण पर 06मार्च आंयेगे पीएम मोदी तैयारीयां पूरी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री हाईवे बहाली की राह पर,फूलचट्टी तक खुला मार्ग, गुरुवार तक जानकी चट्टी तक बहाल होने की संभावना….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page