Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

पुलिस भर्ती में जिलेवार कोटा खत्म करने पर यूकेडीआक्रोशित,राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड में हो रही पुलिस भर्तियों में जिलेवार कोटा खत्म किए जाने पर यूकेडी ने आक्रामक तेवर अपना लिए हैं।
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आज सभी जिलों में जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
यूकेडी ने पुलिस भर्ती जिलेवार कराए जाने की मांग की है।
डोईवाला मे परवादून के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल के नेतृत्व में यूकेडी  कार्यकर्ताओं ने एसडीएम युक्ता मिश्रा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पुलिस भर्ती में जिलेवार कोटा राज्य बनने से पहले से ही चला आ रहा है, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इससे पर्वतीय जिलों के अभ्यर्थी मैदानी जिलों के सुविधा संपन्न माहौल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से पिछड़ जाएंगे।

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि डीएलएड की काउंसलिंग भी जनपदवार की जानी चाहिए, जबकि  यह राज्य स्तर पर की जा रही है। इससे संसाधन विहीन पर्वतीय जिलों में बेरोजगारों के साथ अन्याय होगा और पलायन को बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह बिष्ट ने भाजपा सरकार पर पहाड़ विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लगातार पहाड़ विरोधी निर्णय ले रही है, जिससे लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर गुंसाई ने कहा कि यदि सरकार पुलिस भर्ती और डीएलएड  की काउंसलिंग कराने का निर्णय वापस नहीं लेती है तो उत्तराखंड क्रांति दल  आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Related posts

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से प्रदेश की महिला उद्यमियों को मिलेगा लाभ:आशा नौटियाल

Jp Bahuguna

रवांई की होनहार बेटी आँचल को भी Inspire अवार्ड के रूप में मिली एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप ,जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों ने दी बधाई, पढ़े पूरी खबर…..

admin

समस्याओं के समाधान को उत्तराखंड जनमंच ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page