Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:-कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को थाने में दी तहरीर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए यहां धरासू थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिखित तहरीर दी है।
मण्डल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर तहरीर दी।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि गणेश गोदियाल के द्वारा बार बार प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के विरुद्ध शोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से दुष्प्रचार कर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे कैबिनेट मंत्री की छवि को नुकसान पहुंच रहा है, तहरीर में यह भी कहा गया है कि गोदियाल के द्वारा आजकल शोशल मीडिया में एक वीडियो डॉक्टर रावत के विरुद्ध वायरल किया जा रहा है जिसमें गोदियाल ने मन गढ़न्त व भ्रामक आरोप लगाए गए हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।लिखित तहरीर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, विजेंद्र कोहली,विनोद कुमार, विजेंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

Related posts

ब्रह्म बेला में विधि विधान व वेद मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट ..पढ़े पूरी खबर

admin

यमुनोत्री यात्रा पर दो दिनों के लिए विराम,पैदल मार्ग का हिस्सा वासआउट, प्रशासन ने पुलिस को दिए निर्देश,पढ़े पूरी खबर…….

admin

बड़कोट में शेरावाली का विशाल जागरण, रातभर झूमते रहे नगरवासी,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page