Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हरिद्धार हस्तक्षेप

उत्तराखंड:कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू ,पुलिस, पीएसी, होमगार्ड के दस हजार जवान सम्भालेंगे कमान:-डीजीपी

 

देहरादून
अमित नौटियाल

14 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। हर साल लाखों की संख्या में शिव भक्त उत्तराखंड में गंगा जल लेने पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर आज डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में आपसी समन्वय और यात्रा के सफल संचालन को लेकर विचार विमर्श किया गया। आपको बता दें बीते 2 साल से कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा नही हो पाई थी, जिसकी वजह से इस साल सामान्य से कई गुना अधिक कावड़ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने कांवड़ यात्रियों से शांति से अपनी यात्रा करने की अपील भी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी तरह की अभद्रता और हुड़दंड करता है तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। इस बार कांवड़ में आने वाली लोगों की भीड़ को नियंत्रण के लिए पुलिस पीएसी होमगार्ड को मिलाकर करीब 10 हजार जवान और अधिकारी कावड़ मेला में तैनात रहेंगे।

Related posts

यमुनोत्री हाईवे बहाली की राह पर,फूलचट्टी तक खुला मार्ग, गुरुवार तक जानकी चट्टी तक बहाल होने की संभावना….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुना नदी में मिला महिला का शव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की है ब्लॉक अध्यक्ष

admin

केंद्र व राज्य के श्रम सचिवों ने किया ई – श्रम पोर्टल पंजीकरण जनजागरण शिविर का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page