Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:यमुना नदी में अवैध खनन करने वालों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, अवैध खनन आवागमन के कच्चे रास्ते किये ध्वस्त

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुना नदी में अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर स्थानीय प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है।उपजिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने अवैध खनन करने के लिए मेन रोड से नदी में वाहनों के आवागमन के लिए बनाए गए कच्चे रास्तों को बुल्डोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है।उप जिलाधिकारी बड़कोट शालनी नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र से प्राप्त हो रही अवैध खनन की शिकायतों को लेकर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा यमुना नदी के खनन संभावित क्षेत्रों में खनन हेतु बनाए गए कच्चे मार्गो को ध्वस्त किया गया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को कतई भी बख्शा नही जाएगा। उन्होंने यमुनावैली में संचालित स्टोन क्रशर स्वामियों एवं अन्य को भी हिदायत देते हुए बताया कि यदि अवैध खनन करते हुए पाए गए तो सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार अर्थदंड एवं कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

हादसा :नहाते समय गंगा में डूबी महिला श्रद्धालु , एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

Jp Bahuguna

देवराणा घाटी में मधुमक्खी पालन की मुहिम हुई तेज कृषि मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

“राज्य निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में उत्तरकाशी पुलिस के संदीप कवि ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल”

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page