Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:देवीडोली को ले जा रहा वाहन सड़क पर पलटा, आधा दर्जन लोग घायल,दो हायर सेंटर रेफर

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पुरोला/उत्तरकाशी

 

नौगाँव-पुरोला मोटर मार्ग पर हुडोली के निकट एक वाहन के सड़क पर पलट जाने के कारण उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।यह वाहन मोल्डा(बड़कोट)से पुरोला भद्रकाली की डोली व पुजारीयो एवं बाजगियो को लेकर जा रहा था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पुरोला द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार पुरोला मोटर मार्ग के स्थान हुडोली के पास एक स्थानीय वाहन रोड़ पर पलटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमे की 11 लोग सवार बताये जा रहे है। जिसमे से 06 लोग सामान्य घायल है। जिन्हें 108 के माद्यम से पुरोला चिकित्सालय लाया गया है। अन्य 05 घायल व्यक्तियों को नौगाँव स्वाथ्य केन्द्र में लाया गया है जिनमे से 02 घायलों को हायर सेंटर देहरादून भेजा जा रहा है। अन्य 03 घायलों को सामान्य चोटें आई है।

Related posts

यात्राकाल से पूर्व यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर ब्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाय:रुहेला

admin

उत्तरकाशी:” नो रैंक-नो पेंशन” अग्निपथ योजना के विरोधी युवाओं की समर्थक है कांग्रेस:- विजयपाल सजवाण

admin

उत्तरकाशी :होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढक़र व स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत, मांगपत्र सौंपा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page