Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:-प्रतिबन्धित जगह पर होटल/ढाबा में अण्डे रखने पर पुलिस ने की कार्रवाई, 10 ढाबा संचालकों के 81 पुलिस एक्ट के तहत किये चलान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन एवं सीओ बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में गत रात्रि में जानकी चट्टी पुलिस द्वारा जानकीचट्टी में होटल-ढाबों की चैकिंग की गयी,चैकिंग के दौरान धामों/प्रतिबन्धित जगह पर होटल-ढाबों में अण्डे रखने वाले 10 ढाबा संचालकों के 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किये गये तथा आगे से पावन/प्रतिबन्धित जगह पर होटल-ढाबों पर मीट-मांस/अण्डे न रखने की हिदायत दी गयी।

सीओ बडकोट सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार नशे के अवैध कारोबार तथा अन्य प्रतिबन्धित गतिविधियों खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने सख्त रुख अपना रखा है, सर्किल के सभी थानों को रोज होटल ढाबो की चैकिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। नशे के अवैध कारोबार तथा अन्य प्रतिबन्धित गतिविधियों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

दुःखद खबर :उत्तराखंड के विधायक का दिल्ली में निधन

Jp Bahuguna

पत्रकारों के साथ कोविडकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदीप जैन एवं महिला समूह को किया सम्मानित,पढ़े पूरी खबर…

admin

उत्तरकाशी:पुलिस व एसओजी ने किया 906 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page