Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:-सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सँयुक्त चेकिंग अभियान में चौदह वाहनों के किये चालान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी भटवाड़ी एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कुटेटी मन्दिर वन विभाग चेक पोस्ट पर सयुंक्त रूप से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गुरुवार को बिना वाहन फिटनेस, बिना हेल्मेट, ओवर लोडिंग, ट्रिपल राइडिंग आदि विभिन्न अभियोगों में 14 वाहनो के चालन किये गये l

जिलाधिकारी ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रांन्तर्गत भी वृहद रूप से वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें l उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तेज रफ्तार से वाहन चलाना, वाहन चालक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, ओवरलोडिंग करना, शराब के नशे में वाहन का संचालन करना इस हेतु समय- समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाय।

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक किलो अवैध चरस के साथ एक और तस्कर को किया गिरफ्तार

admin

साईं सृजन पटल’ के माध्यम से होगा युवाओं की प्रतिभा का विकास : डा.नेहा तिवारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नंगाण गांव थोक के थान गांव में 11दिवसीय शिव महापुराण का भव्य आयोजन और महर्षि जमदग्नि महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page